Home छत्तीसगढ़ मारपीट के दो अलग-अलग घटनाओं में मामला दर्ज विवेचना कार्यवाही में जुटी...

मारपीट के दो अलग-अलग घटनाओं में मामला दर्ज विवेचना कार्यवाही में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोसगी निवासी बबली रजक पति सुनील रजक 21 वर्ष ने 20 नवम्बर को थाना उपस्थित आकर अपने साथ हुये मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है । दरअसल बबली रजक की मां श्यामपतिबाई 20 नवम्बर को सबेरे मुहल्ले के गली में मुर्रा ब्रेड लेने निकली थी तभी पड़ोस के पार्वती धोबी पति छोटू धोबी तथा छोटू धोबी पति-पत्नी दोनों निवासी ग्राम लोसगी प्रार्थिया के मां को बेवजह गाली गलौज करने लगे ।

प्रार्थीया घर से बाहर निकल कर आरोपियों को जब अश्लील गालियां बकने से मना किया तो उसके सिर के बाल को पकड़ जमकर पिटा।वहीं दूसरे घटना में कांति बाई पति समर विजय उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम रामपुर थाना लखनपुर ने अपने आरोपी देवर नन्धीर राजवाड़े आ0 शोभा निवासी रामपुर के द्वारा प्रार्थिया के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है । दोनों घटनाओं में लखनपुर पुलिस ने धारा सदर 296 (बी) 351(3)115(2)3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here