
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में संकुल स्तरीय एफएलएन बाल मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता, शारीरिक कौशल, भाषा एवं संज्ञानात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।बाल मेला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर किया गया।बच्चों द्वारा राजकीय गीत का नृत्य किया गया जो बेहद ही आकर्षक रहा है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेल आधारित शिक्षण, कला प्रदर्शन, हस्तनिर्मित सामग्री, विज्ञान आधारित मॉडलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल परिसर में लगाए गए सभी विज्ञान मॉडल एवं दुकानों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों में शिक्षण-सामग्री, विषयगत गतिविधियाँ, भाषा-गणित कौशल,खाद्य सामग्री निर्माणएवं पोषण संबंधित जानकारी सहित विविध प्रदर्शन रखे गए।
अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, शारीरिक विकास, मानसिक क्षमताओं एवं भाषाई दक्षता को बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तम नेताम सरपंच राजपुर, विशिष्ट अतिथि उप सरपंच जय कृष्ण साहू,गिरधर मरकाम, संतोष निषाद ,ग्राम पटेल गिरधर वट्टी,घसियाराम वट्टी,मन्नू लाल नेताम, हुलार वट्टी,गौतम मरकाम,केशव प्रजापति,मोहन चंद्रवंशी,रोहिदास नेताम,मधु वट्टी सविता नेताम,नीलम कुंजाम ,दशरथ सोम वार्ड पंच थे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संकुल प्राचार्य आर के टंडन, व्याख्याता डोमार सिंह ध्रुव,एम एल निषाद ,राजेश्वरी कुंजाम,नीलम शांडिल्य,एम के यदु, समन्वयक योगेन्द्र राजपूत, प्रधानपाठक टी पी शेर,देवीराम निषाद,ओंकार सूर्यवंशी, हिमांशु साहू, सरिता पाण्डेय, उमेश्वरी भंडारी, संध्या साहू,दुर्गेश नंदनी नाग,वाय कतलम,गीता मंडावी, एस कोसरे,गीता सोन,सोनसाय समुंद,पूनमचंद ठाकुर,हेमंत साहू, ओमकार चंद्रवंशी,एस बी कंचन,लक्ष्मी नाथ ओटी, पूरंजय भंडारी,उत्तम नेताम,पोखन नेताम,खीरभान नेताम,माखनयादव,सहित पालकसदस्यों का विशेष योगदान रहा। मेला में बड़ी संख्या में पालक गण,स्टाफ सदस्य और बच्चेउपस्थित रहे।



