मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हौसला बुलंद सामाजिक तत्वों द्वारा आये दिन लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से बदसलूकी और मारपीट किये जाने जैसी घटनाएं नित्य प्रति सामने आ रही है। असामाजिक तत्वों के द्वारा नवापारा चौक, हंसडांड, कुंवरपुर बस स्टैंड पार्क लखनपुर सहित अन्य स्थानों में मारपीट की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग भयाक्रांत है।
गुड़ागर्दी के वजह से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बनता जा रहा है। दरअसल खाकी के मौनता और पुलिसिया कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं नशा लुटपाट चोरी मारपीट जैसे संगीन अपराधो को अंजाम दे रहे हैं। लिहाजा रह तरफ़ जुर्म बढ़ती जा रही है सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के नवापारा चौक में देखने को मिला जहां कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा शिवम् बस को रुकवाकर चालक को गाली गलौज कर मारपीट किया गया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है इन आसामाजिक तत्वों के खिलाफ किस तरह की कानूनी कार्यवाही प्रशासन द्वारा की जाती है ये तो वक्त आने पर ही मालूम हो सकेगा।



