एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : किरंदुल डी .ए .वी कालेज प्रबंधन समिति नई दिल्ली द्वारा निर्देशित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला के द्वितीय चरण का सफल आयोजन दिनांक 22 नवंबर से 23 नवंबर 2025 को विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ जोन के (I Zone & F Zone) विद्यालयों के नर्सरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी वर्गों तक के 199 शिक्षक 31 मास्टर ट्रेनर एवं 12 प्राचार्य ने ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एस. के.श्रीवास्तव (C luster Head ) सहायक क्षेत्रीय निदेशक Zone I डॉ. डी. कामेश्वर राव , प्राचार्य श्री हरीशकांत पाठक डी. ए. वी. बचेली , डी ए वी मुख्यमंत्री के विभिन्न प्राचार्यों के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव द्वारा सभी समन्वयकों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों का हार्दिक स्वागत किया गया उन्होंने कहा विद्यालय के भवन को शिक्षक के निर्माण करते हैं एवं शिक्षक ही विद्यालय की आत्मा होते हैं साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्यों और गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
उक्त कार्यशाला में शिक्षण कौशल बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण , विद्यार्थियों में रचनात्मकता ,आत्मविश्वास विकसित करने वाली गतिविधियां , नर्सरी और प्राइमरी वर्ग के लिए रोचक शिक्षण विधियां , उच्च कक्षाओं के लिए विषयगत सामग्री तथा नवाचार आधारित गतिविधियां , विद्यार्थियों की उपलब्धियां बढ़ाने हेतु रणनीतियां आदि विभिन्न विषयों में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया एवं प्राचार्य के द्वारा सभी प्रशिक्षकों और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया , अंततः यह दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा प्रतिभागियों ने नए-नए कौशल सीखे ।शिक्षण में नवाचार अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की । इस प्रकार विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता सुदृढ़ करने में इस प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



