Home छत्तीसगढ़ साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल ग़ायब मामला दर्ज

साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल ग़ायब मामला दर्ज

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार महिलागे पिता रामरतन महिलागे उम्र 26 साल साकिन ग्राम कोरजा थाना लखनपुर बीते 23 नवम्बर दिन रविवार को अपने मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 15 डीसी 1654 में लटोरी साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने गया था बाजार के समीप पुलिया के पास मोटर साइकिल खड़ी थी।

सब्जी खरीद कर जब वापिस आया तो देखा मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं था काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर मौका देख चोरी कर ले गया। प्रार्थी ने चोरी घटना की एफआईआर दर्ज लखनपुर थाने में कराया है पुलिस मामले में धारा सदर 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here