रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) वनसिंह नेताम,ने तहसीलदार ,राजस्व निरीक्षक के साथ लखनपुर नगर सहित विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का जायजा लिया उन्होंने लखनपुर विकासखंड के ग्राम कुंवरपुर में चल रहे एस आई आर कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फॉर्म वितरण जमा करने तथा डीजीटाइजेशन में प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले रोजगार सहायक को फटकार लगाई तथा लखनपुर जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर स्वेच्छा सिंह को SIR कार्य में लापरवाही बरतने वाले रोजगार सहायक को निलंबित करने हेतु निर्देशित किया है।
तथा ग्राम कोटवार के गैर हाजिर रहने पर बर्खास्त करने राजस्व निरीक्षक संजय सिंह को कहा गया।एसडीएम ने SIR कार्य में प्रगति लाने स्थल का चयन कर चौपाल लगाकर गांव में कोटवार से मुनादी कराकर लोगों से फॉर्म भरवाये जाने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अंकिता पटेल आर आई संजय सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।



