Home छत्तीसगढ़ जोन आयुक्त पर घूस मांगने का आरोप, अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा

जोन आयुक्त पर घूस मांगने का आरोप, अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा

0

दुर्ग : नेहरू नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम भिलाई जोन-1 की टीम पर सोमवार को कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के उपर कब्जेधारियों ने 5 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप लगाया है। कब्जेधारी वीडियो में कह रहे हैं कि आपने 5 हजार रुपए घूस लिया है।

बिना नोटिस दिए तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। इसक घटना के बाद जोन आयुक्त ने पैसे की बात को निराधार बताया है और सुपेला थाना में कब्जेधारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और गाड़ी में तोड़फोड की शिकायत की है।

जोन-1 कार्यालय को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नेहरू नगर सेक्टर-9 स्थित हाउस नंबर 49/12 में पुष्पा तिवारी पति राधेश्याम तिवारी द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। निगम की ओर से बताया जा रहा है कि भवन अनुज्ञा के बिना निर्माण होने पर निगम की ओर से पिछले छह माह में सात बार नोटिस जारी किए गए थे। एक नोटिस भवन अनुज्ञा शाखा से और छह नोटिस जोन कार्यालय से भेजे गए, लेकिन हर बार कब्जाधारी ने नियमों को नजरअंदाज किया। चेतावनी के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया, जिसके चलते सोमवार को निगम का तोड़ दस्ता मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here