रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा द्वारा जारी आदेशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत ईंधन के रूप में एल0पी0जी0 गैस के उपयोग करने हेतु विकास खंड लखनपुर के तहत 50 या 50 से उपर दर्ज संख्या वाले शासकीय प्राथमिक शाला,माध्यमिक शालाओं के कुल 104 स्कूल के प्रधान पाठकों की बैठक 24 नवंबर दिन सोमवार को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर के हॉल में आयोजित की गई ।बैठक में विकास खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता ने मध्यान्ह भोजन बनाने के तौर तरीके एल पी जी गैस के उपयोग करने प्रधान पाठकों को संचालनकर्ता समूहों से समन्वय बनाने निर्देशित किया गया। एल पी जी गैस के उपयोग से ईंधन और समय दोनों की बचत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
25 फिसदी स्कूलों में एल पी जी गैस उपयोग करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इसकी प्रगति की जानकारी प्रति सप्ताह दिए जाने के भी निर्देश दिए गए,। साथ ही समय,समय पर न्योता भोजन का आयोजन करने एवम जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने कहा गया।,मध्यान्ह भोजन को प्रति दिन चखने के बाद ही बच्चो को खिलाने,रसोई की आवश्यक साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, आलोक कुमार सिंह, मध्यान्ह भोजन प्रभारी श्री मनोज तिवारी,,ऑपरेटर,एवम संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।



