लखनपुर सरगुजा : अवैध मादक पदार्थ शराब बिक्री के रोकथाम के लिए वर्तमान में लगातार आबकारी विभाग के द्वारा जगह-जगह तलाशी ले कर अवैध शराबखोरी बेचने पर रोक लगाने कार्यवाही की जा रही है। लेकिन अचानक लखनपुर क्षेत्र के जमगाला निवासी एक युवा पत्रकार राजेश गुप्ता के घर में भी आबकारी तलाशी टीम ने धावा बोल दिया आबकारी विभाग के अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारियों ने घर की तलाशी ली । घर में कुछ नहीं मिला,और उन्हें खाली हाथ बैरंग वापस लौटना पड़ा |आबकारी विभाग के इस कृत्य से पत्रकार राजेश प्रसाद गुप्ता आहत हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद ही नशा को खत्म करने के पक्षधर में हूं मेरे साथ राजनीति करके मुझे फसाने की साजिश की जा रही है। आज आबकारी विभाग के टीम ने मेरे घर की तलाशी ली है। जहां से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा, ।पहले भी राजनीति करके मुझे कई बार फसाने की प्रयास अदावत रखने वाले कई लोगों द्वारा किया जा चुका है। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि मेरे सुरक्षा का इंतजाम करें। अन्यथा आने वाले समय में मुझे बहुत बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
आबकारी उप निरीक्षक आकाश कुमार साहू ने बताया कि आपके खिलाफ अवैध शराब रखने बेचने शिकायत प्राप्त हुआ था सूचना के आधार पर ही आपके घर की तलाशी ली गई है जहां मुझे कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ| जाहिर है कि ऐसे हालत में मुझ पर कुछ भी इल्ज़ाम लगा कर फंसाया जा सकता है। चौथे स्तंभ के सिपाही पर जब इस तरह के बेतुके आरोप लगाये जा सकते हैं तो आम लोगों के साथ क्या किया जाता होगा सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।



