मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना लखनपुर क्षेत्र के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ग्राम चांदो अध्यक्ष के साथ ग्राम बेलदगी अमदला के चार शराबियो द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परमेश्वर पोर्ते वल्द स्व0 आनंद राम पोर्ते उम्र 36 साल जाति गोड़ साकिन चांदो थाना लखनपुर 20 नवम्बर को धान खरीदी केंद्र कर्मचारियों के साथ था आपसी बातचीत कर रहे थे।तभी आरोपी 1–समरथ पैकरा 2- सुखनंदन पैकरा दोनों निवासी ग्राम बेलदगी तथा3- वीरपाल एवं एक अन्य अपरिचित व्यक्ति दोनों निवासी ग्राम अमदला थाना लखनपुर नशा किये हुये हालात आकर समिति अध्यक्ष कर्मचारियों जंप सदस्य ग्राम सरपंच को अश्लील गालियां देते हुये जान से मारने के धमकी दिये।जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी परमेश्वर राम पोर्ते ने 25 नवंबर को थाना लखनपुर में उपस्थित आकर दर्ज कराया है। पुलिस मामले में धारा सदर 296 (ख) 351(2) 3(5) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है



