Home छत्तीसगढ़ किरंदुल में कलिंगा सोशल वेलफेयर के तहत चार दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का...

किरंदुल में कलिंगा सोशल वेलफेयर के तहत चार दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल:  एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर के तत्वावधान में चार दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किरंदुल प्रकाश विद्यालय स्थित ग्राउंड मैदान में किया गया। ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलिंगा सोशल वेलफेयर द्वारा पिछले 06 वर्षों से प्रतिवर्ष इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं।इस बार कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सभी अतिथियों ने श्रीफल फोड़कर मुकाबलों की शुरुआत की।नगर के भारी संख्या में जुटे दर्शकों के बीच उद्घाटन मैच बॉयज हॉस्टल किरन्दुल और कड़मपाल ए टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ,जिसमें कर्मपाल ए की टीम विजयी रहीं।इस दौरान मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी,विशिष्ट अतिथि किरंदुल पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र सक्सेना,अरुण शर्मा,रामकृष्ण बैरागी,एस एच अज़हर,सोशल वेलफेयर संस्था प्रमुख रवि कुमार दुर्गा, महासचिव किशोर जाल,तनु क्षत्रिय,लखन दुर्गा तथा भारी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here