
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी ग्राम सांकरा पहुँची जहाँ उन्होंने कुमारी वैभवी साहू जिन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पीएससी) के परीक्षा में 17 वाँ रैंक लाया उनके परिवार जनों से मिलकर तथा पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं। वैभवी साहू के पिता प्रदीप कुमार साहू व्याख्याता हैं तथा माता पीएम श्री नवागाँव साँकरा की प्रधानपाठक हैं। कुमारी वैभवी साहू अभी एडीआई के पदपर महासमुंद में पदस्थ हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल नगरी महामंत्री सुलोचना साहू, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य चित्रांश नागवंशी तथा वैभवी साहू के परिजन उपस्थित रहे।



