Home छत्तीसगढ़ एसडीएम घरघोड़ा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित

एसडीएम घरघोड़ा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित

0

रायगढ़, 26 नवम्बर 2025 :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत जिले में गणना पत्रक वितरण, संग्रहण एवं ऑनलाईन एंट्री कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम घरघोड़ा श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कार्यालय घरघोड़ा के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों-श्रीमती ललिता महंत, बीएलओ 198-कुडुमकेला-6, कु. नीला महंत, बीएलओ 174-पुसल्दा, श्रीमती संतोषी चौहान, बीएलओ 168-दनौट, श्रीमती मीरा राठिया- 172- बटुराकछार, श्रीमती पदमा पटेल, बीएलओ 284-बैहामुड़ा-2 को सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here