Home छत्तीसगढ़ जिला साहू संघ बालोद की कमान महेंद्र साहू को

जिला साहू संघ बालोद की कमान महेंद्र साहू को

0

अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू :  जिला साहू संघ बालोद का बहुप्रतीक्षित त्रिवार्षिक चुनाव गुरुवार को जिला साहू संघ बालोद के नवीन भवन दल्ली रोड में गहमागहमी माहौल में संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया सुबह प्रातः11 से शुरू हुई ।दोपहर 12:15 तक नामांकन पत्रों की जांच दोपहर12:15 बजे से 12:45 बजे तक व जांच के उपरांत प्रत्याशियों का नाम का प्रकाशन 12.45 से 01बजे तक और दावा आपत्ति 01 से 1.30 बजे हुआ। दावा आपत्ति का निराकरण 1.30 बजे से 2:00बजे तक उसके बाद समन्वय समिति के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू,पवन साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, रमशिला साहू, दयाराम साहू, कुमारी साहू, चंद्रेश हिरवानी ,हलधर साहू, तोरण लाल साहू,किशोरी साहू,तोमन साहू सहित प्रदेश साहू संघ रायपुर से आए हुए चुनाव पर्यवेक्षक राजकुमार साहू व समन्यवय समिति समिति उपस्थित रहे।अध्यक्ष पद हेतु पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें सोमन साहू बालोद, सोमेश साहू गुजरा, महेंद्र साहू गुरुर, रमेश सोनवानी लोहारा, जितेंद्र साहू लोहारा ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पुरुष में युवराज साहू, टूमन साहू, महिला उपाध्यक्ष सरोज गंगबेर, भानुमति साहू,संगठन सचिव पुरुष मदन सोनबरसा, पितांबर साहू, चुनुराम साहू संगठन सचिव महिला पद के लिए पंच कुमारी और छबि सार्वा ने नामांकन दाखिल किया था।

नामांकन पश्चात समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा सभी प्रत्याशियों के नामों पर बारी बारी से विचार किया गया। समन्वय समिति ने सभी पदों पर एक-एक नाम पर सर्वसम्मति बनाई है। प्रदेश साहू संख्या आए हुए पर्यवेक्षक एवं समन्वय समिति के 20 सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध नाम तय किया इसकी घोषणा शाम 5:00 बजे के बाद की गई उसमें अध्यक्ष पद के लिए अरकार निवासी पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू गुरुर महेंद्र साहू को सर्व समिति से अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष पुरुष टूमन साहू, उपाध्यक्ष महिला भानुमति साहू पैरी गुंडरदेही , संगठन सचिव पुरुष मदन सोनबरसा बालोद व महिला छबि सार्वा बालोद के नाम की घोषणा की गई।

चुनाव संपन्न कराने में मुख्य रूप से राजकुमार साहू, सह पर्यवेक्षक ऋषि साहू , निर्वाचन अधिकारी वैभव साहू, मुरारी लाल साहू, लेख राम साहू ,भोलाराम साहू, रामस्वरूप साहू हरिश्चंद्र गंजीर,महामंत्री विजय साहू डॉक्टर लीखेश्वर साहू की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान तहसील के अध्यक्ष गण उमाशंकर साहू अर्जुन्दा, प्रेम साहू बालोद, शीतल साहू दल्ली राजहरा, परमानन्द साहू लोहारा, हिंछा राम साहू डौंडी,मिथलेश साहू गुरुर, डॉ मान सिंग सार्वा गुंडर देही ,नरेंद्र हिरवानी देवरी सहित ,दुर्गानन्द साहू,कृष्णा राम साहू,दयानन्द साहू, खेदू राम साहू, पोषण बनपेला, दुर्जन साहू, कृष्णा साहू,तुकेश हिरवानी,कमल किशोर साहू,मिडिया प्रभारी उत्तम साहू,पवन सोनबरसा, द्रोपती साहू, उर्वशी साहू, डिलेश्वरी साहू, अंजू साहू, हेम प्रकाश, रिछेद कलिहारी, टोमन साहू, एका राम साहू सहित अनेक समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here