Home छत्तीसगढ़ संविधान दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा शपथ एवं क्विज प्रतियोगिता...

संविधान दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा शपथ एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी :  संविधान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग द्वारा आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों को संविधान की शपथ दिलाई तथा संविधान के मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व को जीवन में धारण करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने संविधान की महत्ता, उसकी संरचना और नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने संविधान को देश की सर्वाेच्च कानून-ग्रंथ के रूप में बताते हुए इसके माध्यम से प्राप्त अधिकारों व दायित्वों को समझने और पालन करने पर बल दिया संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा संविधान विशेषज्ञों से संबंधित ऑडियो/वीडियो सामग्री के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रारंभिक चरण के बाद चयनित पाँच टीमों ने फाइनल राउंड में प्रतिस्पर्धा की।

फाइनल परिणाम के अनुसार- प्रथम स्थान – खुशबू सिंह, निक्की सिंह और रागिनी यादव, द्वितीय स्थान- चंचल कोरी, रानू कुजूर और श्वेता, तृतीय स्थान- वंदना सिंह, निधि यादव और विद्यावती। विजेता टीमों को संस्कृति विभाग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विनोद पांडेय द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस जैसे कार्यक्रम बच्चों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. विनोद पांडे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडे, अर्चना वैष्णव, विजय गोपाल राव, नारायण तिवारी सहित संस्था के शिक्षक-दीपा देवांगन, संध्या मिश्रा, सुमित जायसवाल और प्रिया दुबे की सक्रिय भूमिका रही। संस्कृति विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम ने छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, संवैधानिक समझ और जागरूकता को प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here