Home छत्तीसगढ़ बसना में सतनाम मेला का भव्य आयोजन,विधायक डॉ. संपत ने गुरु घासीदास...

बसना में सतनाम मेला का भव्य आयोजन,विधायक डॉ. संपत ने गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर डाला प्रकाश

0

महासमुंद : बसना के ग्राम गढ़फुलझर में कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के युवराज धर्म गुरु खुशवंत सिंह साहेब के सानिध्य और मार्गदर्शन में ‘गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व संत समागम सतनाम मेला’ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को गुरु पर्व सतनाम मेला की बधाई दी। उन्होंने आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिवस हम सभी के लिए न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि समाज के गौरव, संस्कृति के पुनर्जागरण और आदर्श जीवन-मूल्यों को अपनाने का प्रेरणादायी अवसर भी है। कहा कि सतनाम मेला सदियों से सतनामी समाज की पहचान, एकता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक रहा है।

यह महान परंपरा हमें सत्य, अहिंसा, समानता, परिश्रम और मानवता के उच्च आदर्शों की याद दिलाती है, जो इसके केंद्र में निहित हैं।।विधायक डॉ. अग्रवाल ने सतनामी समाज के आराध्य गुरु—गुरु घासीदास बाबा के जीवन और दर्शन पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि गुरु बाबा जी ने समाज को “सत्य को ही ईश्वर” मानने की सीख दी। कहा कि मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह “सामाजिक चेतना का उत्सव” है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, राजमहंत पी. एल. कोसरिया, तरेकेला कबीर कुटी आश्रम लखन मुनि साहेब, विधानसभा संयोजक एन के अग्रवाल, पिथौरा जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरें,बसना जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, जनपद सदस्य मधु खूंटे, ग्राम पंचायत गढ़फुलझर सरपंच हरप्रीत कौर, मंदिर समिति पूर्व अध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डिग्रीलाल रात्रे,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला, अभय धृतलहरे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लखन कुर्रे ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here