Home छत्तीसगढ़ नागपुर नवीन महाविद्यालय में आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर छात्राओं को मिला...

नागपुर नवीन महाविद्यालय में आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर छात्राओं को मिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का संदेश

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी : महिला सशक्तिकरण केन्द्र (मिशन शक्ति हब) की ओर से आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस और लिंग आधारित हिंसा की समाप्ति हेतु चल रहे 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के तहत नवीन महाविद्यालय नागपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को लिंग आधारित हिंसा समाप्ति, दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का संदेश दिया गया। यह आयोजन मिशन शक्ति, नवाबिहन और सखी केंद्र के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को वीरांगनाओं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर बनने, आगे बढ़ने और सामाजिक बाधाओं को तोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बालिकाओं में लैंगिक समानता, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सखी वन-स्टॉप सेंटर, संवेदनशीलता, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन नंबर 181, 1098, 1930 की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट सहित कई महत्वपूर्ण कानूनों और विभागीय योजनाओं के बारे में भी बताया गया। योजनाओं से संबंधित ब्रोशर का वितरण कर छात्राओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम कीकर पांडे, पिंकी सिंह (हिंदी), राम शरण सिंह (भूगोल), मोहन मुरारी कंवर (भौतिक), विश्वनाथ संघ (वाणिज्य), उज्जवल विशाल (गणित), अरविंद बंजारे (राजनीति शास्त्र), जय तिवारी (रसायन शास्त्र), हिमांशु त्रिवेदी (वनस्पति विज्ञान), मोनिका अग्रवाल (वाणिज्य), मुक्ति लता और विपिन कुमार (जंतु विज्ञान) सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक समानता, सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को समाज में आगे ले जाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here