
हिंदू धर्म में गाय की सेवा करना पुण्य कार्य माना गया है। हिंदू धर्म में गाय देवी-देवताओं के समान ही पूजनीय है, इसलिए गाय को ‘गौ माता’ कहा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गाय को रोटी खिलाते समय आपको कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना आपको इसका लाभ नहीं मिलता।
साथ ही साधक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही यह भी माना गया है कि रोजाना गाय को रोटी खिलाने और गौ सेवा करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।
कर सकते हैं ये कामअगर आप गाय को पहली रोटी खिलाने के बाद भोजन करते हैं, तो इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है, तो आप गाय की रोटी बनाकर रख सकते हैं और समय मिलने पर गाय माता को खिला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि गाय को रोटी के साथ-सथ हरा चारा खिलाना भी शुभ होता है। इससे जातक को करियर में लाभ मिलता है।



