Home छत्तीसगढ़ समूचा जशपुर वनांचल तेज़ शीतलहर की चपेट में वादियों की ओर से...

समूचा जशपुर वनांचल तेज़ शीतलहर की चपेट में वादियों की ओर से आ रही शुष्क और सर्द तेज हवाओं से गिरा न्यूनतम तापमान

0

अमनपथ जशपुरनगर :  इन दिनों, जशपुर वनांचल जिले के समेत समूचे सरगुजा संभाग में कड़ाक़े की ठंड पड़ रही है।पूरा जशपुर जिला इन दिनों वादियों की ओर से आ रही शुष्क और सर्द तेज हवाओं की चपेट में है। तेज शीतलहर से जशपुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं जिले के पंडरापाट, सरधापाट जैसे पठारी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब है।

अम्बिकापुर में ठंड से एक की मौत

अंबिकापुर में एक अज्ञात व्यक्ति की ठंड से मौत की भी आशंका जताई जा रही है। युवक का शव पुराना बस स्टैंड के समीप मंगलवार की रात को लोगों ने देखा था। उसका शरीर अकड़ा पड़ा था और शरीर पर पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं थे। मृतक भीख मांगते देखा जाता था।

आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत नहीं

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर की ओर से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इसलिए शाम होते ही कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो जा रही है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण राहत जरूर है। वायुमंडल में नमी की मात्रा नहीं होने के कारण कोहरे की स्थिति नहीं बनी है। इसलिए दिन में तेज धूप निकल रही है। वहीं आने वाले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान 5 से 4 डिग्री के बीच बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here