Home छत्तीसगढ़ धान उठाव की धीमी गति से केंद्रों पर बड़ी मात्रा में जाम...

धान उठाव की धीमी गति से केंद्रों पर बड़ी मात्रा में जाम की स्थिति

0

अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुए एक महीना बीत गया है। अभी तक 50427किसानों ने 22 लाख 18 हजार 475 क्विंटल धान बेचा है वहीं100से अधिक केंद्र में धान का परिवहन शुरू नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। ये पहली बार है कि धान खरीदी के एक महीना बीत जाने के बाद भी अधिकांशतः केंद्र में धान का परिवहन शुरू हुआ है। परिवहन नहीं होने की वजह से खरीदी केंद्रों पर धान रखने की जगह की समस्या सहित धान तौलने व स्टेकिंग में दिक्कत आ रही है।

गुरुर उपार्जन केंद्र की स्थिति
गुरुर उपार्जन केंद्र में बफर लिमिट 19300 क्विंटल है और यहां पर 30000 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है यहां पर धान खरीदी के एक महीने बाद भी परिवहन शुरू नहीं हुआ है यहां पर पंजीकृत 2161 किसानों में से 600 किसान लाभांवित हो गए हैं और यहां 96000क्विंटल धान खरीदी होनी है।

मोखा उपार्जन केंद्र की स्थिति

गुरुर विकासखंड के उपार्जन केंद्र मोखा में 25000 क्विंटल की धान खरीदी हो गई है यहां का बफर लिमिट 11000 क्विंटल है लेकिन उससे दोगुनी मात्रा में धान खरीदी हो गई है प्रतिदिन 39 किसानों से 1700 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है और यहां पर धान खरीदी के एक महीने बाद भी उठाव शुरू नहीं हुआ है। इसकी वजह से यहां पर खरीदे धान को रखने की समस्या खड़ी हो गई है अगर जल्द ही यहां पर परिवहन शुरू नहीं हुआ तो कभी भी धान खरीदी बंद हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here