Home देश दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान-प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल,...

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान-प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल, 7 लाख का कटेगा चालान..

0

प्रदूषण को लेकर दिल्ली की हालत खराब है. इस बीच दिल्ली सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं. दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि जिन वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें गुरुवार (18 दिसंबर) से पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. यानी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट(PUCC) जरूरी होगा. इसके अलावा ये भी कहा गया है कि ⁠PUCC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 7 लाख से अधिक का चालान काटा जाएगा.पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण के हालत फेयर स्टेज पर हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से इसी स्टेज पर है. पिछले साल 380 था अभी 363 है. दिल्ली से भगोड़े अभी फ़िल्म देख रहे है. ⁠प्रदूषण उन्हीं की दी हुई बीमारी है और वही प्रोटेस्ट कर रहे हैं.

कूड़े के पहाड़ कम किए गए:- मनजिंदर सिंह ने कहा कि हमने लगातार काम किए हैं और प्रदूषण को कंट्रोल कर रहे हैं. ⁠पिछले साल के मुकाबले प्रदूषण कम है. आप बताएं कि कितने दिन दिसम्बर के साफ थे. उन्होंने कहा आज सख्त कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कूड़े के पहाड़ को 15m कम करने में सफल रही है. इसके साथ ही़202 एकड़ में से 45 एकड़ को साफ कर चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here