Home छत्तीसगढ़ आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील के आयरन ओर बेनिफिसिएशन प्लांट विस्तार के लिए...

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील के आयरन ओर बेनिफिसिएशन प्लांट विस्तार के लिए लोक सुनवाई संपन्न

0

एस एच अज़हर अमन पथ किरंदुल (दंतेवाड़ा) : आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्षमता विस्तार के तहत प्रस्तावित आयरन ओर बेनिफिसिएशन प्लांट के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। यह सुनवाई बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, किरंदुल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।प्रस्तावित परियोजना के तहत आयरन ओर बेनिफिसिएशन प्लांट की उत्पादन क्षमता को मौजूदा 8 मिलियन टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 12 मिलियन टन प्रति वर्ष करने का प्लान है। इस विस्तार के लिए कुल 39.83 हेक्टेयर (98.43 एकड़) क्षेत्र का उपयोग प्रस्तावित है।

लोक सुनवाई में प्रभावित ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने परियोजना से होने वाले संभावित विकास कार्यों का स्वागत किया और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा स्थानीय अधोसंरचना विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखे।साथ ही, प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, विस्थापन एवं मुआवजे, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता आधार पर रोजगार तथा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी चिंताओं पर जोर दिया। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन यह स्थानीय लोगों के हितों और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखकर ही होना चाहिए।

कंपनी के अधिकारियों ने सभी सुझावों और आपत्तियों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण अनुपालन किया जाएगा तथा स्थानीय समुदाय के हित में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।लोक सुनवाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अब इसकी कार्यवाही रिपोर्ट पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए संबंधित प्राधिकरण को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here