Home छत्तीसगढ़ “स्वच्छता ही सेवा अभियान“ को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

“स्वच्छता ही सेवा अभियान“ को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान“ को लेकर 31 दिसम्बर बुधवार को जनपद कार्यालय के सभा कक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लखनपुर विकासखंड के 95 राजस्व ग्रामों स्वच्छग्राही समिति के अध्यक्ष एवं सचिव तथा स्वच्छता दीदीयों सहित सरपंचों ने हिस्सा लिया। कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा कचरे से आय अर्जन के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित हुई ।

जनपद पंचायत लखनपुर सीईओ डॉ स्वेच्छा सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ‘सुघर लखनपुर अभियान’ बीते दिनों से निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक रोशन गुप्ता एवं MRF सेंटर के संचालक अशोक जायसवाल ने कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया को बखूबी समझाया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के कचरे की पहचान, उनके पृथक संग्रहण, प्रसंस्करण तथा पुनर्चक्रण के माध्यम से आर्थिक लाभ अर्जित करने की विधियों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने ग्रामों में स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं कचरा प्रबंधन को आजीविका से जोड़ने आह्वान किया। साथ ही कचरा कलेक्शन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here