Home छत्तीसगढ़ प्राचार्य के साथ गाली-गलौज, मुख्य आरोपी अरेस्ट

प्राचार्य के साथ गाली-गलौज, मुख्य आरोपी अरेस्ट

0

भिलाईनगर :कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष में घुसकर शासकीय संपत्ति को तोड़ फोड़कर उत्पात मचाने वाला 1 और फरार आरोपी को भिलाईनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूर्व में 3 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य ने थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराया था कि 9 दिसंबर को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई नगर के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा का फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था. तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्र एकराय होकर महाविद्यालय के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर अश्लील गाली-गलौज करते हुए प्राचार्य के टेबल में रखे शासकीय दस्तावेज को उठाकर फेंक दिए थे, और दस्तावेज फाड़कर स्याही डालकर खराब कर दिए थे. इससे शासकीय दस्तावेज की क्षति हुई थी. वहीं शासकीय संपत्ति को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाए था.

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 191 (2), 221,296, 324 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाशी की जा रही थी. इस प्रकरण में आकाश कन्नौजिया सहित 3 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकर्ता नितेश गुप्ता ‘उर्फ निक्कू निवासी कोहका सुपेला है. जो पूर्व में महाविद्यालय में मानसेवी शिक्षक के रूप में कार्य कर चुका है. उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here