Home छत्तीसगढ़ भागवत कथा में उमड़ने लगा आस्था का सैलाब

भागवत कथा में उमड़ने लगा आस्था का सैलाब

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर के प्राचीन स्वयं- भू-शिवमदिर प्रांगण में 2 जनवरी से कलश यात्रा के साथ शुरू हुये श्रीमद्भागवत कथा में नित्य प्रति श्रोता श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है । कथाकार पंडित रामानुरागी जी के मुखारविंद से भगवान श्री हरि विष्णु के सभी अवतारों का संगीतमय चरित्र चित्रण किया जा रहा है । साथ ही कथावस्तु के मुताबिक कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के सुसज्जित आकर्षक मनोहारी झांकी निकाल कर श्रोताओं की स्वस्थ मनोरंजन की जा रही है। बनाये गये कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिवस वृंदावन कलाकारों द्वारा भजन नृत्य, द्वितीय दिवस शिव विवाह तृतीय दिवस श्री राम जन्मोत्सव चतुर्थ दिवस श्री कृष्ण जन्मोत्सव पंचम दिवस गोवर्धन पूजा षष्ठम दिवस रूक्मणी विवाह तथा सप्तम दिवस फूल वर्षा एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजक माननीय राजेश अग्रवाल केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन है। निर्धारित समय 1 बजे से शाम 4 बजे तक भागवत कथा सुनने तथा भक्ति सागर में गोता लगाने भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। मानव जीवन को धन्य बना रहे हैं प्रतिदिन आरती के बाद कथा में हाजिर श्रोताओं को प्रसाद वितरण किया जा रहा है। भागवत कथा का संचालन श्री अभिनंदन पाठक द्वारा की जा रही है।कथा का समापन 9 जनवरी 2026 को विधिवत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here