
शुक्रवार तक चलने वाली इस परिक्रमा में साधु-संत पंचकोसी मार्ग पर श्रद्धा और अनुशासन के साथ भ्रमण करेंगे. अंतिम दिन साधु-संतों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा, गंगा पूजन के बाद साधु-संतों का समूह अक्षयवट और आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर पहुंचा, जहां दर्शन-पूजन के साथ पहले दिन की परिक्रमा का समापन हुआ. माघ मेला प्रशासन को इस आयोजन के दौरान यातायात और व्यवस्था संभालने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
मोनालिसा के बाद सोशल मीडिया में बासमती और अफसाना की धूम:- माघ मेले में इस बार आस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया की चमक भी खूब नजर आ रही है. पिछले वर्ष महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा के बाद अब बासमती और अफसाना नाम की दो युवतियां चर्चा का केंद्र बन गयी है. माला बेचने आयी बासमती की कजरारी आंखें और सादगी लोगों को आकर्षित और वीडियो बनाने में व्यस्त दिख रहे हैं. वहीं, अफसाना का अनुभव थोड़ा अलग है. उनका कहना है कि लोग माला खरीदने से ज्यादा सेल्फी और वीडियो बनाने में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है.
15 फरवरी को संपन्न होगा माघ मेला:- माघ मेला 44 दिनों का धार्मिक आयोजन है. तीन जनवरी को शुरू हुआ यह मेला 15 फरवरी को सम्पन्न होगा. इस दौरान लाखों भक्तों के संगम में पवित्र डुबकी लगाने की उम्मीद है.



