Home देश अजित पवार प्लेन क्रैश: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने की सीबीआई जांच की...

अजित पवार प्लेन क्रैश: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने की सीबीआई जांच की मांग, साजिश की जताई आशंका

0

मुंबई:  महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा नेता सुनेत्रा पवार ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं अपने पति अजित पवार की विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। इससे पहले राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विधायक एवं अजित पवार के भतीजे रोहित पवार इस विमान दुर्घटना में किसी साजिश की आशंका जता चुके हैं।

मंगलवार को हुई राकांपा की एक बैठक के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर अपने पति और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की हाल ही में हुई विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। पिछले माह 28 फरवरी को एक विमान दुर्घटना में अजित पवार सहित पांच लोग मारे गए थे।

सुनेत्रा पवार ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राज्य के किसी बड़े नेता के विमान के साथ इस तरह की समस्या आई है।

राज्य की एजेंसियों पर भरोसा लेकिन CBI जांच अनिवार्य- सुनेत्रा पवारउन्होंने सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा अजित दादा राज्य के महत्वपूर्ण पदों पर हैं और उनके खिलाफ कई राजनीतिक विरोधी सक्रिय हैं। विमान के रखरखाव में इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है? हमें राज्य की जांच एजेंसियों पर भरोसा है, लेकिन मामले की गंभीरता और सुरक्षा के प्रोटोकॉल को देखते हुए निष्पक्ष ‘सीबीआई जांच’ अनिवार्य है।

इस अवसर पर उनके साथ राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी उपस्थित थे। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के पीछे के असली कारणों और किसी भी संभावित मानवीय हस्तक्षेप की जांच केंद्रीय स्तर पर होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

सुनेत्रा पवार को NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गयाआज हुई राकांपा की बैठक में सुनेत्रा पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने रखा, जिसका पार्टी के सभी विधायकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने समर्थन किया। कुछ विधायकों ने राकांपा को दोनों घटकों के विलय का मुद्दा भी बैठक में उठाया।

लेकिन वरिष्ठ नेताओं फिलहाल इस मुद्दे को यह कहकर टाल दिया कि यह पवार परिवार का आतंरिक मसला है। इस बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here