Home छत्तीसगढ़ उठाव में 2600 क्विंटल धान की पाई गई कमी जांच टीम ने...

उठाव में 2600 क्विंटल धान की पाई गई कमी जांच टीम ने जगदंबा राइस मिल को किया सील

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जिले में धान उपार्जन एवं मिलिंग व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जांच टीम गठित कर निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में लखनपुर स्थित जगदंबा राइस मिल में 8 जनवरी 2026दिन गुरुवार को टीम द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान उठाव किये गये धान की भौतिक सत्यापन किया गया धान उठाव में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर संयुक्त टीम ने
त्वरित कार्यवाही करते हुए मिल को सील कर दिया है।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि राइस मिल द्वारा अभिलेखों में कुल 13,480 क्विंटल धान उठाव दर्शाया गया था, जबकि मौके पर किए गए भौतिक सत्यापन में केवल 10,880 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया। इस प्रकार कुल 2,600 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जो निर्धारित नियमों एवं शर्तों के विपरीत है।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार जगदंबा राइस मिल को सील करने की कार्यवाही की गई है।
प्रशासन द्वारा मामले की बारिकी से जांच की जा रही है तथा जांच पूर्ण होने के पश्चात

संबंधित राइस मिल प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की धान उपार्जन एवं मिलिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा गड़बड़ी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।आगे भी निकट भविष्य में ऐसे निरीक्षण एवं जांच कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगे। ताकि कृषकों के हितों की पूर्णतः रक्षा सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here