Home मनोरंजन 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? डायरेक्टर...

19 मार्च को रिलीज नहीं होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? डायरेक्टर ने दीया जवाब…

0

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर’ को इस कदर सफलता हासिल हुई कि रिलीज के 40 दिनों के बाद भी लोगों की जुबां पर इस फिल्म का नाम है. अभी भी ऑडियंस के ऊपर इस फिल्म का खुमार देखने को मिल रहा है. इस जबरदस्त सफलता के बाद लोगों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है. ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट तो पहले से ही तय है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी बातें भी होने लगी कि क्या मेकर्स इस फिल्म को पोस्टपोन करेंगे. ‘धुरंधर’ की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट बता दी थी, जो कि 19 मार्च है. पर इसी डेट पर साउथ सुपरस्टार यश ‘टॉक्सिक’ के नाम से अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं. यानी दोनों फिल्मों का क्लैश तय है. इसी क्लैश की वजह से सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ के पोस्टपोन की बातें होने लगी और सवाल उठने लगा कि क्या ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी? पर डायरेक्टर आदित्य धर ने कंफर्म कर दिया है कि उनकी फिल्म पोस्टपोन नहीं हो रही है और तय डेट पर ही रिलीज होगी.

अक्षय खन्ना की होगी वापसी:- ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का रोल प्ले किया. फिल्म की आखिर में दिखाया गया था कि उनके किरदार का अंत हो जाता है. उसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे. हालांकि, हाल ही में फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि मेकर्स ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना को वापस लाने वाले हैं. पहले पार्ट में रहमान डकैत के किरदार का भले ही अंत हो चुका है, लेकिन दूसरे पार्ट में उसकी बैकस्टोरी दिखाई जाएगी. इस खबर ने फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here