Home छत्तीसगढ़ नगरी मड़ई से पूर्व नगर पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान

नगरी मड़ई से पूर्व नगर पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगरी मड़ई मेला का आयोजन शनिवार, दिनांक 24 जनवरी 2026 को नगर व्यवस्था समिति द्वाराकिया जाना है इस आयोजन को बेहतरीन बनाने के लिए नगर पंचायत नगरी एवं नगर व्यवस्था समिति के सहयोग से मड़ई मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में मेला स्थल, मड़ाई भाटा क्षेत्र एवं नगर के माता तालाब की साफ-सफाई की गई। बाहर से आने वाले दुकानदारों एवं नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया।

चुनाव में विजय के पश्चात यह अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का प्रथम मड़ई मेला है, जिसे स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर नगर व्यवस्था समिति अध्यक्ष नंदकुमार यादव, सचिव दीपेश निषाद, सुरेश साहू शैलेंद्र लहरिया ज्वाला प्रसाद साहू प्रदीप निषाद योगेश कुमार साहू लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद शंकर देव नेता प्रतिपक्ष हरीश साहू अंबिका ध्रुव यसकरण पटेल नगर पंचायत से दुर्गेश साहू पुष्कर पाटील सब इंजीनियर परमेश कुमार ध्रुव कमलेश निषाद राजेंद्र साहू एवं स्वच्छता दीदी एवं विभिन्न विभागों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here