Home छत्तीसगढ़ स्कॉर्पियो और बोलेरो की भिड़ंत में करीब 13 लोग घायल, इधर कोयले...

स्कॉर्पियो और बोलेरो की भिड़ंत में करीब 13 लोग घायल, इधर कोयले से भरा ट्रेलर पलटा

0

कांकेर/कोरबा : छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है, इस बीच कई जिलों में रफ्तार कहर बरपा रहा है. कांकेर जिले में स्कॉर्पियो और बोलरो की भिड़ंत में करीब 13 लोग घायल हुए हैं. ग्राम तेलगरा में देर रात फलों से भरा ट्रक अनियंत्रित हो पुल के नीचे पलटा गया. वहीं कोरबा जिले में कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

24 घंटे के भीतर दो सड़क हादसे

कांकेर जिले में तेज रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. 24 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसा हुए हैं. नेशनल हाईवे 30 पर  पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने  देर रात लगभग 1:30 बजे स्कॉर्पियो और बोलेरो में हुई जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में लगभग 13 लोग घायल हुए हैं. घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलगरा में भी फलों से भरा ट्रक अनियंत्रित हो पुल के नीचे पलटा गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई. चालक को गंभीर चोट आई है. इसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

तेज रफ्तार में कोयले से भरा ट्रेलर पलटा

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कोयले से भरा एक ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छिर्रा न्यायालय के पास हुआ, जहां ट्रेलर से गिरा कोयला सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन पर जा गिरा.

हादसे के समय पिकअप वाहन में चार लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई. कोयला सड़क पर फैल जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ.

घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तुरंत कटघोरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सड़क से कोयला हटवाने और यातायात सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की. फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here