Home छत्तीसगढ़ क्रेन से सामान हटाते वक्त मजदूर नीचे गिरा, भारी सामान सिर पर...

क्रेन से सामान हटाते वक्त मजदूर नीचे गिरा, भारी सामान सिर पर गिरने से हुई मौके पर मौत…

0

दुर्ग: भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्कोल कंपनी में काम के दौरान आज सुबह एक श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई. सूचना पर जामुल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, कंपनी में फर्स्ट शिफ्ट में काम करने आया गणेश नगर, वार्ड- 5, जामुल निवासी लेखु कौशल (34 वर्षीय) सुबद 6:30 के आस-पास हादसे का शिकार हुआ.

बताया जा रहा है कि क्रेन से लोहे का सामान हटाते वक्त लेखु इंबैलेंस हो कर नीचे गिर गया, जिसके बाद भारी जॉब गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here