Home छत्तीसगढ़ एकतानगर की जर्जर सड़कों के डामरीकरण की मांग

एकतानगर की जर्जर सड़कों के डामरीकरण की मांग

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी/खोंगापानी:  एकतानगर विवेकानंद वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद श्रीमती कविता जगदीश मधुकर ने एकतानगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर उपक्षेत्रीय प्रबंधक झगराखांड एम.के. महतो से मुलाकात कर एकतानगर मुख्य मार्ग से लेकर समस्त एकतानगर कॉलोनियों में डामरीकरण (बीटी) सड़क निर्माण कराये जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पार्षद कविता मधुकर ने सिविल इंजीनियर हीरालाल द्विवेदी और ओवरसियर सिविल शरद यादव से भी मुलाकात कर सड़कों की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा की। पार्षद द्वारा बताया गया कि एकतानगर मुख्य मार्ग सहित समस्त कॉलोनियों की डामरीकरण सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़कों के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार लिखित रूप से संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपक्षेत्रीय प्रबंधक झगराखांड एम.के. महतो ने पार्षद को आश्वासन दिया कि एकतानगर मुख्य मार्ग से लेकर समस्त एकतानगर कॉलोनियों में शीघ्र डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
पार्षद कविता जगदीश मधुकर ने विभाग से पुनः आग्रह किया कि जर्जर सड़कों का शीघ्र निर्माण कराया जाये ताकि एकतानगर के निवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा ना हो और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here