Home छत्तीसगढ़ चिखली में मनरेगा व आवास योजना कार्यों का हुआ सामाजिक अंकेक्षण, विशेष...

चिखली में मनरेगा व आवास योजना कार्यों का हुआ सामाजिक अंकेक्षण, विशेष ग्राम सभा आयोजित

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद:  ग्राम पंचायत चिखली में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई जिला गरियाबंद द्वारा मनरेगा योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। इस अवसर पर 24 जनवरी, शनिवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम सभा अध्यक्ष भुलाऊं राम यादव ने की, जबकि नोडल अधिकारी नीलकंठ कंवर की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। ग्राम पंचायत की सरपंच सरिता ध्रुव, उपसरपंच धनराज विश्वकर्मा एवं सचिव अनुज ठाकुर सहित रोजगार सहायक, मेट एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान ब्लॉक सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता योगेश्वर निर्मलकर एवं जिला सामाजिक अंकेक्षण इकाई के रामरतन बंजारा द्वारा संचालन करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में मनरेगा योजना अंतर्गत हुए कार्यों व व्यय विवरण तथा वर्ष 2024-25 में निर्मित आवासों की जानकारी का वाचन कर विस्तार से बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here