Home छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में युवाओं का उत्सव वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का हुआ आयोजन

महाविद्यालय में युवाओं का उत्सव वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का हुआ आयोजन

0

  राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद : शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय एवं नवीन कन्या महाविद्यालय गरियाबंद में संयुक्त रुप से दिनांक 23/01/2026 से 25/01/2026 तक तीन दिवसीय खेलोत्सव का आयोजन प्राचार्य डॉ आर.के. तलवरे के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें विभिन्न खेल स्पर्धा – रस्साकस्सी,गोला फेंक, तवा फेंक, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, दौड़, ऊंची- कूद, लम्बी-कूद, जलेबी दौड़ का खेल बालक बालिका पक्ष से उत्साह के साथ खेला गया। यह खेल पढ़ाई -लिखाई के साथ शारीरिक मानसिक तथा व्यक्तित्व का विकास हेतु आयोजन किया गया। जिसमें क्रीड़ा अधिकारी श्री गौतम चंद ठाकुर एवं श्री कोमल वर्मा तथा सभी प्राध्यापक, समस्त स्टाफ के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here