Home छत्तीसगढ़ विद्यालय का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न

विद्यालय का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी/जनकपुर :  नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वंदना शिशु शिक्षा निकेतन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 27 जनवरी 2026 को वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर श्रीमती यशवंती रविशंकर सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष), हीरालाल मौर्य (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष), श्रीमती अर्पिता सिंह (सभापति, जनपद पंचायत भरतपुर), सचिदानंद साहू (खंड शिक्षा अधिकारी), आदित्य गुप्ता और श्रीमती दीक्षा गुप्ता (सम्मानित अभिभावक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, नाटक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने भरपूर सराहना की।अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं संस्कारात्मक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निरजा सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए पूरी विद्यालय टीम को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here