सरगुजा रिपोर्टर मुन्ना पांडेय: मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप खंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पुहपुटरा हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में 29 जनवरी दिन गुरुवार को आरंभ हुआ।
ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये 16 – 17 वर्ष से नीचे तथा 17 साल से ऊपर 45 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने खेल मैदान में विभिन्न विधाओं खो-खो, लम्बी दौड़ रस्साकसी इत्यादि खेलों का अच्छा प्रदर्शन किया।
शुरुआती खेल उद्घाटन के दौरान मंत्री प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशी कला विक्रम सिंह जनपद सीईओ प्रकाश कुमार सिह खंड शिक्षा अधिकारी डी के गुप्ता बीआरसी दीपेश पांडेय और सहायक खंड शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह खेल प्रभारी मनोज तिवारी के मौजूदगी में पहले दिन का खेल आयोजित हुआ । खेल आयोजित कराने में ग्राम पंचायत सचिवों तथा समस्त सीएससी एवं पी.टी.आई सहयोग रहा है। प्रथम दिवस का खेल सुचारू ढंग से संपन्न हुआ। आगामी 2 फरवरी 26 तक सरगुजा ओलंपिक खेलों का यह क्रम जारी रहेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रतिभागी खिलाड़ियों को विकास खंड स्तर पर इनाम वितरण किया जाएगा।



