Home छत्तीसगढ़ भाजपा ने नीरज यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

भाजपा ने नीरज यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

0

छुरिया:सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को अनुशासनहीनता मानते हुए जिला भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला भाजपा द्वारा जारी आदेश के अनुसार फेसबुक पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नीरज यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

जिला भाजपा कार्यालय की ओर से जारी निलंबन आदेश में बताया गया है कि दिनांक 30 जनवरी 2026 को नीरज यादव द्वारा फेसबुक पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट को हटाने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा 24 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई।आदेश में इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील बताया गया है।निलंबन आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़ को भी प्रेषित की गई है। आदेश पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के हस्ताक्षर हैं।इस कार्रवाई को लेकर जिले की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है, वहीं पार्टी इसे संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की कार्रवाई बता रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here