Home छत्तीसगढ़ ग्राम केंवतरा में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

ग्राम केंवतरा में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

0

संदीप सिंग छाबड़ा खरोरा अमनपथ : ग्राम केंवतरा में दिनांक 27 जनवरी से 3 फरवरी तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया है। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी जा रही है। आज दिनांक 1 फरवरी, रविवार को कथा के अंतर्गत श्री शिव–पार्वती विवाह का सुंदर एवं मनोहारी आयोजन किया गया। यह विवाह पूरी छत्तीसगढ़ी परंपरा और विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ। भगवान शिव की बारात नंदी पर सवार होकर ग्राम में पहुँची, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

शिव जी की बारात में पूरे ग्रामवासी बढ़-चढ़कर शामिल हुए और पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में “शिवमय” हो उठा। बारात के दौरान ग्रामीणों ने भजन, कीर्तन और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी रीति-रिवाजों के साथ उल्लासपूर्वक सहभागिता निभाई। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ी विधि-विधान के अनुरूप शिव–पार्वती विवाह विधिवत संपन्न कराया गया।आयोजन के दौरान प्रतिदिन छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की जाती है, जिसके पश्चात श्री शिव महापुराण की कथा प्रारंभ होती है। यह कार्यक्रम ग्राम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता एवं छत्तीसगढ़ी परंपरा के संरक्षण का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here