Home छत्तीसगढ़ बजट जनसेवा, सामाजिक न्याय और संतुलित विकास का संकल्प : प्रकाश

बजट जनसेवा, सामाजिक न्याय और संतुलित विकास का संकल्प : प्रकाश

0

महासमुंद :  जनपद पंचायत बसना के सभापति व जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने रविवार प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनभावनाओं के अनुरूप, दूरदर्शी एवं सर्वसमावेशी बताते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण अधोसंरचना, सड़क निर्माण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास जैसे मूलभूत क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का वास्तविक लाभ पहुंचेगा।उन्होंने बताया कि बजट में महिला सशक्तिकरण, बच्चों के पोषण व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, किसानों की आय वृद्धि, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधान इसे एक सच्चा जनकल्याणकारी बजट बनाते हैं। पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों में स्थायी और सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। श्री सिन्हा ने विश्वास जताया कि इस बजट के माध्यम से जनपद पंचायतें शासन और जनता के बीच सशक्त सेतु के रूप में अपनी भूमिका को और प्रभावी ढंग से निभाएंगी। इससे बसना अंचल सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक न्याय और संतुलित विकास का संकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here