Home छत्तीसगढ़ सर्वस्पर्शी, सर्वहितकारी और विकासोन्मुखी बजट : राहुल

सर्वस्पर्शी, सर्वहितकारी और विकासोन्मुखी बजट : राहुल

0

महासमुंद : भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वस्पर्शी, सर्वहितकारी और विकासोन्मुखी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों के कल्याण, युवाओं को रोजगार के नए अवसर, किसानों की आय में वृद्धि और मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम भी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि बजट में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेशेवर मानव संसाधन तैयार करने पर विशेष फोकस किया गया है। मौजूदा संस्थानों का उन्नयन किया जाएगा तथा निजी व सरकारी क्षेत्रों में नए ए.एच.पी संस्थानों की स्थापना होगी। अगले पाँच वर्षों में एक लाख नए ए.एच.पी. जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बजट में वृद्धजनों की चिकित्सा एवं देखभाल सेवाओं को सशक्त बनाने का भी प्रावधान किया गया है। आगामी वर्षों में डेढ़ लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा। इसके साथ ही तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना की घोषणा आयुष पद्धति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। राहुल चंद्राकर ने कहा कि आयुष क्षेत्र में फार्मेसी एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं का उन्नयन, उच्च गुणवत्ता प्रमाणन, कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने और पारंपरिक औषधियों पर साक्ष्य आधारित अनुसंधान व जागरूकता बढ़ाने जैसे निर्णय सराहनीय हैं। शिक्षा क्षेत्र को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार बड़े औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास विश्वविद्यालय टाउनशिप विकसित करने में राज्यों की सहायता करेगी। साथ ही प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास की स्थापना से छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध होगा, जिससे बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here