
महासमुंद: भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने आम बजट का स्वागत करते हुवे कहा की यह बजट विकास विश्वास और करोड़ों भारतवासियो के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच समाज के हर वर्ग के उत्थान में साबित होगा नीव का पत्थर।इस जनकल्याणकारी बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार करते हुए कहा की यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित है।
यह बजट विकसित भारत को नयी ऊर्जा प्रदान करने वाला है शिक्षा स्वास्थ्य व नवीन इन्फ़्रास्टचर पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट देश के चहुमुखी विकास में कारगार साबित होने वाला है जिसमे मध्यम वर्ग किसानों युवाओ महिलाओ के लिये कई अहम फायदेमंद निर्णय लिये गये है यह निर्णय यह दर्शाते है की आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत सिर्फ नारा नहीं है बल्कि मोदी का संकल्प है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करने वाला यह बजट हर नागरिक को सशक्त बनाने का पूरा खाका है विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को तैयार करने वाला बजट है।



