
Mumbai:- जब से ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने ऐलान किया है कि उसका मोस्ट अवेटिड टीजर आज यानि 3 फरवरी को 12:12 बजे रिलीज होगा, तबसे ही फैंस की नजरें घड़ी पर टिकी हुई थीं। अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ। “धुरंधर: द रिवेंज” का भौकाली टीजर रिलीज हो चुका है जिसने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया हाइप को और तगड़ा बना दिया है।डायरेक्टर आदित्य धर ने एक साथ ही दोनों पार्ट की शूटिंग कर ली थी। यही कारण है कि जब पिछले साल 5 दिसंबर को ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसी के साथ मेकर्स ने इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ भी अनाउंस कर दिया था। इसी के साथ फिल्म के लीड रोल हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी की बैक स्टोरी की झलक भी देखने को मिली जिसका आइकॉनिक किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है।
“धुरंधर: द रिवेंज” का टीजर देखा क्या:- ‘धुरंधर’ की कहानी खत्म हुई थी रहमान डकैत की हत्या से जिसका रोल अक्षय खन्ना ने बखूबी निभाया था। अब हमजा के निशाने पर है मेजर इकबाल जिसका रोल अर्जुन रामपाल कर रहे हैं और सीक्वल में वो अच्छा खासा स्क्रीन टाइम लेने वाले हैं। इसके अलावा, इसकी गुत्थी भी सुलझेगी कि आखिर ये ‘बड़े साहब’ है कौन जिसके बारे में हमजा भी नहीं जानता। अब इसका टीजर सामने आ चुका है जिसमें रणवीर अपने लुक से हैरान कर देंगे। दरअसल, उन्हें हमजा के लुक में कम, जसकीरत के लुक में ज्यादा देखा जा रहा है।
“धुरंधर: द रिवेंज” में क्या होंगे बदलाव:- पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहा और जबसे ओटीटी पर रिलीज हुआ है, यहां भी टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सीक्वल के साथ मेकर्स ने दो बड़े बदलाव किए हैं। पहला ये कि “धुरंधर: द रिवेंज” में म्यूजिक पार्टनर बदल दिया गया है। जहां ‘धुरंधर’ के म्यूजिक राइट्स सारेगामा के पास थे, वही अब इसके सीक्वल की जिम्मेदारी आधिकारिक तौर पर टी-सीरीज को सौंप दी गई है। इसके अलावा, “धुरंधर: द रिवेंज” के लिए मेकर्स ने ओटीटी स्ट्रीमिंग पार्टनर भी बदल दिया है। पहला नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था लेकिन ‘धुरंधर 2’ जियो हॉटस्टार पर आएगी। इसकी पुष्टि खुद मेकर्स ने आज “धुरंधर: द रिवेंज” के पोस्टर के जरिए की है। बता दें कि ये फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी के अलावा दुनियाभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी थिएटर में धमाका मचाएगी।



