
तखतपुर : तखतपुर विधानसभा के ग्राम नेवरा के आवास मित्र सुखदेव सूर्यवंशी आवास मित्र पद से बर्खास्त कर दिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नेवरा ब्लाक तखतपुर आवास मित्र सुखदेव सूर्यवंशी का आवास के संबंध में हितग्राहितो से पैसे लेनदेन करने का शिकायत मिला रहे थे , जिसकी जानकारी भाजपा नेता बिहारी सिंह टोडर को जनता ने दी, शिकायत के आधार पर बिहारी सिंह टोडर ने अन्य ग्रामीणों के साथ तखतपुर मुख्य कार्य- पालन अधिकारी से शिकायत किया, जांच टीम गठित कर जांच की गई , शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को आवास मित्र सुखदेव सूर्य वंशी को आवास मित्र के पद से पृथक करते हुए बर्खास्त कर दिया गया है,



