Home छत्तीसगढ़ थाना प्रभारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले

थाना प्रभारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों के तबादले

0

कोरबा : एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। तबादले में दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को दी गई है। वहीं नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। पसान के नए थाना प्रभारी के रूप में जटगा चौकी से एक एएसआई की नियुक्ति की गई है। सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम उईके को पाली से सिविल लाइन थाना भेजा गया है।

लेमरू से एएसआई कुंवर साय पैकरा को जटगा चौकी भेजा गया है। एएसआई लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को रक्षित केंद्र से पाली थाना भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here