
सर्राफा की दुनिया में भारी उठापटक जारी है। वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी ने बड़ा गोता लगाया और सोना भी जोरदार सस्ता हो गया। सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर मार्च डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी बीते सत्र के मुकाबले 9.03 प्रतिशत सस्ती हो गई और यह करीब 36000 रुपये सस्ती होकर 2,44,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर सरक गई। इसी समय, अप्रैल डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने के भाव में बीते सत्र के मुकाबले 1.27 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई। सोने का भाव 1,51,106 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज
- goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,457 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,170 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,597 प्रति ग्राम है।
- मुंबई में गुरुवार को सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,442 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,155 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,582 प्रति ग्राम है।
- कोलकाता में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,442 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,155 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,582 प्रति ग्राम है।
- आज चेन्नई में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,622 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,320 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,250 प्रति ग्राम है।
- बैंगलुरु में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,442 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,155 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,582 प्रति ग्राम है।



