Home छत्तीसगढ़ ए एम/एन एस इंडिया बनी भारत की पहली एकीकृत इस्पात कंपनी, जिसे...

ए एम/एन एस इंडिया बनी भारत की पहली एकीकृत इस्पात कंपनी, जिसे इस्पात मंत्रालय की नई ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी के तहत ग्रीन स्टील सर्टिफिकेशन मिला

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा :  किरंदुल आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने इस्पात मंत्रालय की नई ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी के तहत ग्रीन स्टील सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली देश की पहली एकीकृत इस्पात उत्पादक कंपनी बनकर इतिहास रच दिया है। कंपनी के हॉट रोल्ड (HR) कॉयल्स और शीट्स को 4-स्टार रेटिंग, जबकि कोल्ड रोल्ड (CR) कॉयल्स और शीट्स को 3-स्टार रेटिंग प्रदान की गई है।ये प्रमाणित ग्रीन स्टील उत्पाद ऑटोमोटिव, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, कंस्ट्रक्शन और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं, जिससे ग्राहक अपनी वैल्यू चेन में स्कोप-3 उत्सर्जन कम कर सकेंगे।

सर्टिफिकेशन के लिए उत्सर्जन तीव्रता 2.2 tCO₂e/tfs से कम होनी आवश्यक है, और NISST द्वारा कठोर ऑडिट के बाद यह मान्यता मिली।AM/NS India ने प्राकृतिक गैस आधारित DRI प्रक्रिया (65% क्षमता), नवीकरणीय ऊर्जा निवेश (1 GW हाइब्रिड प्रोजेक्ट सहित) और आगामी 2 GW+ क्षमता विस्तार से 2015 के बाद 35%+ उत्सर्जन तीव्रता में कमी हासिल की है। FY 2025 में राष्ट्रीय औसत से 14% कम उत्सर्जन दर्ज किया गया। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 20% और कमी करना है।
CEO दिलीप ऊम्मेन ने कहा कि यह मान्यता कंपनी की लो-कार्बन प्रक्रियाओं और स्वच्छ ऊर्जा निवेश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो भारत के डी-कार्बनाइजेशन लक्ष्यों और ‘स्मार्टर स्टील्स, ब्राइटर फ्यूचर्स’ विजन से जुड़ी है।यह उपलब्धि भारत को वैश्विक स्तर पर टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी इस्पात उत्पादक के रूप में मजबूत बनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here