Home छत्तीसगढ़ मां दुर्गा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

मां दुर्गा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : प्राचीन स्वयं-भू- शिवमन्दिर में नवनिर्मित दूर्गा मंदिर में शक्ति स्वरूपा मां दूर्गा के प्रतिमा स्थापना प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 4 फरवरी 26 बुधवार को वेदी रचना 5 फरवरी दिन गुरुवार को प्राचीन महामाया मंदिर से दिन के 10 बजे गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल पूर्व उप मुख्यमंत्री टी0एस0 सिंह देव विक्रमादित्य सिंह देव, अमित सिंह देव,कृपा गुप्ता,रामनाथ गुप्ता कपूर गुप्ता जितेन्द्र गुप्ता दिनेश गुप्ता, मनोज गुप्ता होरी लाल गुप्ता संजय गुप्ता नगर वासी पंडित पुजारी तथा माता भक्त काफी संख्या में शामिल हुये।

कलश यात्रा नगर के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए शिव मंदिर प्रांगण पहुंची जहां वेदी पूजन जलादिवस धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुई उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाये कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी दिन शुक्रवार को पूजन एवं अन्ना दिवस 7 फरवरी दिन शनिवार 1 बजे शिवमन्दिर प्रांगण से माता रानी के प्रतिक चिन्ह के साथ नगर भ्रमण पूजन फला व शय्या दिवस 8 फरवरी 2026दिन रविवार को देवी प्राण प्रतिष्ठा देवी श्रृंगार हवन पूर्णाहुति कन्या भोज सभी आयोजन सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस आयोजन से नगर में भक्ति मय वातावरण निर्मित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here