Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: गरियाबंद में विद्युत विभाग का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: गरियाबंद में विद्युत विभाग का भव्य आयोजन

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (2026) के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के संभागीय एवं उपसंभागीय कार्यालय गरियाबंद द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्युत विभाग के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना और राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार…” के गायन के साथ हुआ। छत्तीसगढ़िया संस्कृति के सम्मान में गूंजे इस स्वर ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।

प्रमुख उद्बोधन और विचार कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्युत विभाग की विकास यात्रा और जन कल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार रखेसुरेंद्र सोनटेके (जिला मंत्री, भाजपा): प्रथम उद्बोधन में उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के इन 25 वर्षों की यात्रा में बिजली विभाग की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान रही है। आज गरियाबंद के वनांचल क्षेत्रों में भी रोशनी पहुंच रही है, जो विकास की नई इबारत लिख रही है। केंद्र की PM सूर्य घर योजना आम आदमी को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।”रिखीराम यादव (अध्यक्ष, नपाप गरियाबंद): “बिजली के बिना आधुनिक विकास की कल्पना करना भी असंभव है। इन 25 वर्षों में गरियाबंद ने विद्युत अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।”

सोहन ध्रुव (अध्यक्ष, जनपद पंचायत): उन्होंने विभाग की टीम, विशेषकर कार्यपालन अभियंता हेमंत ठाकुर, सहायक अभियंता गणेश प्रसाद और कनिष्ठ अभियंता लक्की देवांगन की 24 घंटे की सेवा और कर्तव्यपरायणता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
लेखराम साहू उन्होंने भौतिक जीवन में विद्युत की अनिवार्य महत्ता और इसके सही उपयोग पर प्रकाश डाला।कार्यपालन अभियंता हेमंत ठाकुर ने पिछले 25 वर्षों में विभाग के विकास पथ की जानकारी दी।PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

बीते दो वर्षों से निरंतर समय पर बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया।अभियंता श्री वाय. के. मनहर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंच का प्रभावी संचालन भोगेंद्र सिन्हा द्वारा किया गया।विशिष्ट उपस्थिति: कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आसिफ मेमन, श्रीमती बबिता सेन, भागीरथी मांझी सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण, सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर (सढौली) और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुश्री रेखा ठाकुर, राहुल दुर्गम, कैलाश साहू, अजय वर्मा सहित समस्त तकनीकी और कार्यालयीन कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here