Home देश सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, अचानक टूटकर गिरा झूला; दर्जनों लोग घायल,...

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, अचानक टूटकर गिरा झूला; दर्जनों लोग घायल, एक की मौत

0

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सूरजकुंड मेले में दो हादसे हुए हैं। यहां मेले के दौरान एक झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस दौरान झूले की चपेट में आने से 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। झूला टूटने की वजह से मेले में अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोगों को बचाने की कोशिश में इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी की भी मौत हो गई। एक अन्य घटना में मेले का स्वागत द्वार गिरने की वजह से भी दो लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूरजकुंड मेले में झूला टूटकर गिरा

यहां पहले हादसे में सूरजकुंड मेले में एक झूला टूटकर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुनामी नाम का झुला गिरा है। वहीं झूला गिरने से 13 लोग हुए घायल हैं। वहीं लोगों को बचाते वक्त एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी भी गंभीर जख्मी से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। फिलहाल मेले में घायल सभी लोगों को नजदीक के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल को बैरिकेट कर दिया है। वहीं घटना के बाद मौके पर जिला उपायुक्त, पुलिस कमिश्नर समेत आलाधिकारी भी मौजूद हैं।

मेले का स्वागत द्वार भी गिरा

इसके अलावा एक अन्य हादसे में गेट नम्बर 2 के पास का स्वागत द्वार गिरने से 2 लोग घायल हो गए हैं। डीसीपी मकसूद अहमद ने बताया, “मेले में झूला गिरने से हादसा हो गया। हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कुछ लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। मामले की गहन जांच की जाएगी और झूला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घायलों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here